Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रायसेन में पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

33

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना सिलवानी सियरमऊ मार्ग पर पुराना पानी नदी के पास पिकअप लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर तीनों सवार गिरकर घायल हो गए। वहीं पिकअप वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया। बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, एक महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है। सिलवानी थाने के टीआई डीपी सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाइक का चालक शिवराज सिंह आदिवासी पिता रणधीर आदिवासी उम्र 29 साल निवासी नगझिरी सियरमऊ से अपनी बड़ी मम्मी संतोषरानी पति रतन सिंह और मंझली भाभी इमरतीबाई पति श्यामलाल को लेकर चिचौली सिलवानी की ओर आ रहा था।

तभी सिलवानी की ओर से आ रही सफेद रंग की पिकअप बोलेरो जिस में पीछे ट्रॉली टोजन कर ले जा रहा था। पुराना पानी नदी के पास दोनों वाहनों की दोपहर डेढ़ बजे आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों गिरकर घायल हो गए। मौके से पिकअप बोलेरो वाहन के ड्राइवर द्वारा बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद संतोषरानी पति रतन सिंह उम्र 60 साल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इमरतीबाई पति श्यामलाल उम्र 40 साल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है। सिलवानी थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि फरियादी शिवराज सिंह आदिवासी की रिपोर्ट पर सफेद रंग की पिकअप बोलेरो जो ट्राली को टोजन किए हुए था। जानकारी देने पर पुलिस द्वारा टोल प्लाजा सिलवानी से सीसीटीवी कैमरे के फुटैज के आधार पर पिकअप बोलरो वाहन जो कि टोल प्लाजा से दोपहर के समय क्रास हुई थी। इसी आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.