Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

सोते समय नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष की माला, इन बातों की रखें सावधानी

49

इंदौर। सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान शिव ने रौद्र रूप धारण किया था तो उस समय जो आंसू निकले थे, वही रुद्राक्ष बन गए थे। रुद्राक्ष का आध्यात्मिकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि आप रुद्राक्ष धारण करते हैं तो इन बातों की सावधानी रखना चाहिए।

अंत्येष्टि स्थल पर रुद्राक्ष पहनकर न जाएं

रुद्राक्ष को लेकर कई मान्यताएं हैं। धार्मिक मान्यता है कि अंत्येष्टि स्थल पर जाते समय रुद्राक्ष को धारण नहीं करना चाहिए। श्मशान स्थल पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जाओं से रुद्राक्ष को बचाना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक संबंध बनाते समय भी रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए।

मांसाहार या शराब का सेवन

शास्त्रों के अनुसार मांसाहार का सेवन करते समय भी रुद्राक्ष का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख कहीं भी नहीं मिलता है कि मासिक धर्म के दौरान रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए।

रात को सोते समय न पहले रुद्राक्ष

रात को जब आप बिस्तर पर सोने के लिए पहुंचे, उससे पहले रुद्राक्ष की माला निकालकर रख देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोते समय हमारा शरीर अशुद्ध नहीं होता और इस कारण से रुद्राक्ष अशुद्ध हो जाता है। इसके अलावा घर में यदि बच्चे का जन्म होता है, तो उस समय भी सूतक पाला जाता है और इस दौरान रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए।

आध्यात्मिक शक्ति देता है रुद्राक्ष

रुद्राक्ष की माला न केवल आध्यात्मिक शक्ति देती है, बल्कि जीवन के हर चरण में उत्थान में मदद करती है। रुद्राक्ष की माला धारण करने से पहले मंत्रों के जरिए उसकी प्राण-प्रतिष्ठा करनी चाहिए। रुद्राक्ष धारण करते समय सामान्य मंत्र ‘ओम नमः शिवाय’ का 5 बार पाठ करना चाहिए। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.