Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Ujjain में बैकुंठ चतुर्दशी पर हरि से मिलने पहुंचे हर, सौंपा सृष्टि का भार, उमड़े हजारों भक्‍त

29

उज्जैन। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी के संधि काल में शनिवार रात 12:45 बजे गोपाल मंदिर में हरिहर मिलन हुआ। हर भगवान महाकाल ने हरि श्री द्वारकाधीश गोपाल जी को सृष्टि का भार सौंपा। भगवान महाकाल की ओर से गोपाल जी को बिल्वपत्र की माला अर्पित की गई। वहीं, गोपाल जी की ओर से भगवान महाकाल को तुलसी की माला पहनाई गई। दो देवों के मिलन का अद्भुत दृश्य देखने के लिए गोपाल मंदिर के बाहर हजारों भक्त मौजूद थे। भक्तों ने प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी भी की।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से हरिहर मिलन के लिए शनिवार रात 11 बजे शाही ठाठबाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकली। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर गोपाल जी से मिलने सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर पहुंचे। हरिहर मिलन की खुशी में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग में भक्ति का अद्भुत उल्लास छाया हुआ था। भक्त हरिहर के जयकारे लगाते हुए जमकर आतिशबाजी कर रहे थे।

हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए आतुर था। बड़ी संख्या में महिलाएं भी राजाधिराज के दर्शन करने पहुंची। पुलिस बैंड की मंगलमय धुन के साथ भगवान की सवारी रात करीब 12 बजे गोपाल मंदिर पहुंची। मंदिर के सभामंडप में गोपाल जी के सम्मुख भगवान महाकाल को विराजित कर दोनों मंदिरों के पुजारी ने परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की। महाकाल मंदिर के पुजारी ने भगवान महाकाल की ओर से गोपाल जी को बेलपत्र की माला, वस्त्र, मिष्ठान सूखे मेवे आदि भेंट किए।

गोपाल मंदिर के पुजारी ने भगवान गोपाल जी की ओर से भगवान महाकाल को तुलसी की माला अर्पित की। साथ ही वस्त्र, मिष्ठान, मेवे आदि भेंट करके अतिथि सत्कार की परंपरा निभाई। हरिहर मिलन के उपरांत रात 2 बजे भगवान महाकाल की सवारी पुन: महाकालेश्वर मंदिर की ओर रवाना हुई।

कड़ी सुरक्षा, मार्ग में बेरिकेड लगे

हरिहर मिलन की सवारी में प्रशासन ने पालकी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। महाकाल से गोपाल मंदिर तक सवारी मार्ग पर सख्त बैरिकेडिंग की गई थी।सवारी मार्ग की हर गली में पुलिस बल तैनात किया गया था।

चौकसी के बावजूद हुई आतिशबाजी

हरिहर मिलन की सवारी में प्रतिवर्ष भक्ति जमकर आतिशबाजी करते हैं। इसमें हिंगोट, रॉकेट का भी प्रयोग किया जाता है। इस बार प्रशासन ने हिंगोट व रॉकेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके जमकर आतिशबाजी हुई।

सांदीपनि आश्रम में दोपहर में हुआ हरिहर मिलन

भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में शनिवार दोपहर 1 बजे हरिहर मिलन कराया गया। पुजारी पंडित रूपम व्यास ने पूजा अर्चना की। हरिहर मिलन की खुशी में भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भक्तों को भोग मनोरथ के दर्शन हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.