Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

कौन हैं AI गॉडफादर ज्योफ्री हिन्टन, किस खोज के लिए मिला है नोबेल प्राइज?

18

Artificial Intelligence उर्फ एआई जब से आया है तब से बस हर तरफ इसी की चर्चा है. जहां कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे गिनवाते हुए नजर आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ AI केगॉडफादर ज्योफ्री हिंटन ने कुछ समय पहले बताया था कि वह इससे डर हुए हैं. अब हाल ही में Geoffrey Hinton को Nobel Prize in Physics अवॉर्ड दिया गया है, नोबेल प्राइज पाने वाले ज्योफ्री हिंटन आखिर हैं कौन और उन्हें किस उपलब्धि के लिए आखिर ये प्राइज दिया गया है?

आज हम आप लोगों को इसी बात की जानकारी देने वाले हैं. साथ ही ज्योफ्री हिंटन के जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में भी आपको बताएंगे जिससे कि आप एआई गॉडफादर Geoffrey Hinton के बारे में बेहतर ढंग से जान पाएं. ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

Who is Geoffrey Hinton: जानिए ज्योफ्री हिंटन से जुड़े किस्से

  • जियोफ्री हिन्टन का जन्म 6 दिसंबर 1947 को लंदन में हुआ था, उन्होंने 1970 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से Experimental Psychology में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और 1978 में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से Artificial Intelligence में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की थी.
  • जियोफ्री हिन्टन ने विभिन्न शैक्षणिक पदों पर काम किया और मुख्य रूप से टोरंटो विश्वविद्यालय में जहां उन्होंने AI क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
  • 2010 में गॉडफादर ऑफ एआई जियोफ्री हिन्टन को Gerhard Herzberg Canada Gold Medal भी मिला था.
  • 2013 में जियोफ्री हिन्टन ने DNNresearch की सह-स्थापना की, जिसे बाद में Google ने अधिग्रहित कर लिया.
  • गूगल द्वारा कंपनी के अधिग्रहित होने के बाद मार्च 2013 में जियोफ्री हिन्टन ने गूगल कंपनी को ज्वाइन किया. उस वक्त वह अपने टाइम को यूनिवर्सिटी रिसर्च और गूगल में काम के बीच बैलेंस करके चल रहे थे.
  • जियोफ्री हिन्टन को उनके योगदान के लिए, 2018 में ट्यूरिंग अवार्ड दिया गया.
  • 2013 में गूगल ज्वाइन करने के लगभग 10 सालों बाद यानी 2023 में जियोफ्री हिन्टन ने गूगल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.