Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट

27

लगातार दूसरे दिन देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद गोल्ड के दाम 78 हजार रुपए से नीचे आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई है. दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमतें 2800 रुपए तक टूटे हैं. जानकारों की मानें तो बढ़ती कीमत, डॉलर इंडेक्स में इजाफे की वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कितनी हो गई हैं.

दिल्ली में सस्ता हुआ सोना और चांदी

कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. सोना 600 रुपए गिरकर 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. मंगलवार को सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपये लुढ़ककर 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है.

दो दिनों में 1000 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड

खास बात तो ये है कि ​देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. एक दिन पहले गोल्ड की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद गोल्ड की कीमतें 78,300 रुपए पर आ गई थी. जबकि बुधवार को 600 रुपए की गिरावट देखने को मिली. ऐसे में सोने के दाम में दो दिनों में 600 रुपए की गिरावट देखी जा चुकी है. जबकि चांदी की कीमतों में एक दिन पहले कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था.

वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपये बढ़कर 75,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 754 रुपये बढ़कर 89,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई.

क्या कहते हैं जानकार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के तौर पर प्रीमियम कम होने से बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम हो गई. जिसकी वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.