Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

करवा चौथ पर तैयार होने में ज्यादातर महिलाएं करती हैं ये गलतियां

61

करवा चौथ का त्योहार उत्तर भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को देखकर की उपवास खोलती हैं. यह सिर्फ एक व्रत नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है. महिलाएं इस दिन साज-श्रृंगार करती हैं. सब महिलाएं इकट्ठा होकर करवा चौथ से जुड़ी कहानी सुनती हैं.

करवा चौथ की तैयारी हर महिला काफी पहले से तैयार शुरु कर देती हैं. महिलाएं इस दिन के लिए विशेष रूप से मेहंदी लगवाती हैं, अच्छे कपड़े पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. शादीशुदा महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का बहुत अधिक महत्व होता है. करवा चौथ के मौके पर हर एक महिला सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती है. लेकिन कई बार तैयार होने के समय अनजाने में की गई गलती के कारण लुक प्रभावित हो सकता है. इसलिए करवा चौथ पर तैयार होते समय इन गलतियों को करने से बचें.

फाउंडेशन का ज्यादा उपयोग

फाउंडेशन चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को छुपाने का काम करता है. लेकिन कई महिलाएं मेकअप के समय बहुत ज्यादा फाउंडेशन का उपयोग कर देती हैं. जो कि बिल्कुल भी सही नहीं.

ओवर मेकअप

कुछ महिलाएं सुंदर दिखने के चक्कर में ज्यादा मेकअप करती हैं. जो सही नहीं लगता है. इसलिए ध्यान दें कि मिनिमल मेकअप करें और अपनी ड्रेस के रंग के साथ ही आईशैडो, लिपस्टिक और नेल पेंट का कलर चुनें. इसके अलावा अपनी स्किन टोन के मुताबिक ही प्रोडक्ट्स का चयन करें.

ब्लश गलत तरीके से लगाना

ब्लश और हाइलाइटर मेकअप में चार-चांद लगाने का काम करते हैं. ऐसे में आपको ब्लश हमेशा सही डायरेक्शन में लगाना चाहिए. गलत तरह के ब्लश लगाने से अपनी उम्र से बड़े तो लगते हैं साथ ही मेकअप से सही लुक नहीं मिल पाता है.

आईलाइनर लगाने का तरीका

आई मेकअप में आईलाइनर का उपयोग ज्यादातर महिलाएं करती हैं. लेकिन ध्यान दें कि वाटर परूफ लाइन का उपयोग करें. लिक्विड की जगह पर काजल पेंसिल या फिर जेल आईलाइनर लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा. ध्यान रखें कि आईलाइनर लगाते समय बीच में मोटा और कॉर्नर में पतला रखें. इसे सही शेप दें और आउटर कॉर्नर से हल्का सा विंग दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.