Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

MP में रेल हादसे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश ! ट्रैक पर मिला लोहे का रॉड

52

ग्वालियर : उत्तर प्रदेश और गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में रेल हादसे की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जहां ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर बिरला नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर भरकम रॉड रखी पड़ी मिली। गनीमत यह रही कि मंगलवार तड़के 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने इस लोहे की फ्रेम को देख लिया और समय रहते इसकी सूचना बिरला नगर स्टेशन मास्टर को देने के साथ ही कंट्रोल रूम झांसी को भी दे दी। इसके बाद ग्वालियर का रेलवे सुरक्षा बल शासकीय रेलवे पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस लोहे की रॉड को ट्रैक से हटाकर जब्त किया।

घटना देर रात की बताई जा रही है। माना जा रहा है कि चालक की सतर्कता से ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन की यह बड़ी दुर्घटना टल गई। यह हरकत किसकी है फिलहाल यह पता नहीं चला पाया है। जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर बमुश्किल बोलने को तैयार हुए। अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात की। थाना प्रभारी ने की घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बिरला नगर रेलवे स्टेशन के 1227 /16 ए खंबे के पास यह लोहे की फ्रेम रखी होने की बात स्वीकारी। हादसे की आशंका को लेकर कहा कि इंजीनियरिंग विभाग विवेचना के बाद स्पष्ट हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.