Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

मुरैना के सुमावली टप्पा तहसील में रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

47

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को लोकायुक्त के बिछाए हुए जाल में एक पटवारी जा फंसा। पटवारी को नामांतरण के एवज में किसान से 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया है। जिसके बाद पूरी तहसील प्रांगण में हंगामा मच गया है।लोकायुक्त टीम ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें, कि मुरैना जिले की सुमावली हल्का के पटवारी श्याम सुंदर शर्मा ने किसान मनोज सिंह जादौन सुमावली से उसके पिता चंदन सिंह जादौन की मृत्यु हो जाने पर नामांतरण करने के नाम पर 6 माह से 2500 रुपए की मांग कर रहा था। पैसे नहीं दिए जाने के चलते 6 महीने से पटवारी के द्वारा नामांतरण नही किया गया।

जिसके बाद फरियादी मनोज सिंह जादौन ने पटवारी को एक हजार रुपए पहले दे दिए। उसके बाद बाकी 1500 की रिश्वत देने से पहले ही पटवारी के खिलाफ फरियादी मनोज सिंह यादव ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी। जिस पर एसपी ने इस मामले की जांच की उसके बाद फरियादी की शिकायत सही पाए जाने के बाद मंगलवार की दोपहर लोकायुक्त की 15 सदस्य टीम ने आकर के पटवारी के लिए जाल बिछाया जिसमें किसान को पाउडर लगे हुए 1500 रुपए दिए गए। उसके बाद किसान को पटवारी को रिश्वत देने के लिए भेज दिया। इसके बाद पटवारी को पैसे देने की सूचना जैसे ही किसान ने लोकायुक्त की टीम को दी। उसके बाद सुमावली टप्पा तहसील प्रांगण में बैठे पटवारी श्याम सुंदर शर्मा के पास लोकायुक्त की टीम ने पहुंच कर पटवारी के हाथ केमिकल में डाले तो हाथों से केमिकल झड़ने लगा और उसका कलर भी बदल गया।

इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके नोटिस पर छोड़ दिया है। इस पूरे मामले को लेकर के फरियादी मनोज सिंह जादौन ने बताया कि मेने एक हजार रु पूर्व में पटवारी को दे दिए 1500 रु की और मांग की तो मेने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में एसपी महोदय को लिखित आवेदन दिया। मंगलवार को पटवारी को 1500 रुपए दिए उसी समय लोकायुक्त की 15 सदस्य टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.