Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झज्जर के चमनपुरा गांव में दहला देने वाली घटना: पूर्व सैनिक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, म... कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के तंजानियाई छात्र फाजेल ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मचाया तहलका: हरियाणवी ग... करनाल में सड़क के गड्ढे ने ली 3 लोगों की जान: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, काछवा से बहलोलपुर जा रह... कैथल बच्ची दुष्कर्म-हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषी की फांसी 50 साल की सख्त उम्रकैद में त... यमुनानगर में पराली जलाने पर बड़ी कार्रवाई: 3 महीने बाद किसान पर FIR दर्ज, 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर... मुंबई के पूर्व कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, 10 साल बाद बड़े भाई पहुंच... 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी, सांसद संज... करनाल की पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल... पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म...

गरबा पंडाल में राहुल बनकर घूम रहा था फिरोज खान, तलाशी में जेब से निकले कंडोम, जमकर हुई पिटाई

71

उज्जैन: गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर हिंदू संगठनों और नेताओं के बहुत से बयान सामने आए। बहुत सारी चेतावनी भी दी गई लेकिन इसी बीच उज्जैन में एक गरबा पंडाल में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। इस दौरान स्थिति बेहद बिगड़ गई और कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मक्सी रोड ओवर ब्रिज के पास डालडा मैदान की है। जहां कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पंडाल में घूमते देखा। पूछने पर वह घबरा गया और उसने अपना नाम राहुल बताया। इस पर कार्यकर्ताओं को शक हो गया और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सच उगल दिया और अपना असली नाम फिरोज खान बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो जींस की जेब से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। भागने की कोशिश करते ही कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। हिंदू जागरण मंच की महिला पदाधिकारी नीलू चौहान ने बताया कि उनकी टीम चेकिंग के लिए पंडाल पहुंची थी। युवक ने यह स्वीकार किया कि वह अलग-अलग गरबा पंडालों में जाता है। इसके बाद उसे पंवासा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि फिरोज के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर त्योहारों के दौरान। पुलिस ने सभी पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है, ताकि ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को रोका जा सके और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.