Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bigg Boss 18: मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं- अब सलमान खान का रिश्ता कराएंगे अनिरुद्धाचार्य!

29

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 का आज यानी 6 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है. ये शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ऑडियंस की बेसब्री को और भी बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं. हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें इंटरनेट के पूकी बाबा के नाम से फेमस अनिरुद्धाचार्य जी महाराज नजर आ रहे हैं.

मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा है. लेकिन अब इसका जिम्मा महाराज अनिरुद्धाचार्य ने ले लिया है. ऐसा हम नहीं बल्कि महाराज ने खुद बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में कहा है. दरअसल, अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो शेयर किया जा रहा है. इसमें महाराज शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट से सवाल करते दिख रहे है. इसी प्रोमो में अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान की शादी कराने की बात की है.

सलमान की शादी कराएंगे बाबा

शो में एक कंटेस्टेंट से उन्होंने उनकी उम्र और उनकी शादी के बारे में सवाल किया, जिसके जवाब में कंटेस्टेंट ने बताया कि वो सलमान खान से छोटे हैं और अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. अनिरुद्धाचार्य ने कंटेस्टेंट का जवाब सुनते ही सलमान खान की ओर इशारा किया और कहा कि अब तो दो लड़कियां खोजनी पड़ेगी. इस पर सलमान ने उन्हें शादी करने से इनकार किया, लेकिन महाराज ने उनसे कहा, “मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं”, इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे तो भगोड़ी ही चाहिए.” हालांकि, इस पूरे प्रोमो के दौरान कंटेस्टेंट की पहचान छिपाई गई है.

सलमान को दिया भगवत गीता

बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में महाराज ने सलमान खान को आशीर्वाद देते हुए एक भगवत गीता गिफ्ट की है. इस दौरान की तस्वीर अनिरुद्धाचार्य ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कियाकी है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बिग बॉस 18 के सेट पर घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद देने के साथ सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद.’ कुछ वक्त पहले तक ये भी खबर आ रही थी कि अनिरुद्धाचार्य भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है, वो सिर्फ प्रीमियर का हिस्सा हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.