Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...

Women’s T20WC: भारत और पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इस वजह से टीम में किए 1-1 बदलाव

45

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का हाई वोल्टेज मुकाबला दुबई में है. इस मुकाबले का टॉस हो चुका है. टॉस के लिए सिक्का तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने उछाला पर वो जब गिरा तो फैसला पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के फेवर में आया. पाक कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया, जिसमें एक-एक बदलाव देखने को मिले.

भारत-पाकिस्तान ने किए 1-1 बदलाव

पाकिस्तान की टीम से डायना बेग इस मैच से बाहर हैं वहीं भारतीय टीम में पूजा वस्त्राकर नहीं है. इन दोनों ही खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने की वजह इंजरी है. पाकिस्तान की टीम में डायना की जगह अरूब शाह को मौका मिला है. वहीं भारतीय टीम में वस्त्राकर की जगह सजाना ने ली है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरूंधती रेड्डी, सजाना, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह

पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

मुनीबा अली, गुल फिरोजा, सिद्रा अमीन, ओमाया सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, फातिमा सना ( कप्तान), आलिया रियाज, अरूब शाह , नश्र संधू, सादिया इकबाल

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान महिला T20 वर्ल्ड कप में इस बार 16वीं बार आमने सामने हुए हैं. इससे पहले खेले 15 मुकाबलों में 12-3 से पलड़ा भारतीय महिलाओं का पाकिस्तान पर भारी है. मतलब 12 मैच भारत ने जीते हैं तो 3 मुकाबले पाकिस्तान की झोली में गए हैं.

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान दोनों का महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले भारत ने पहला मैच न्यूजीलैंड से खेला था, जिसमें उसे 58 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पाकिस्तान ने अपना पहला मैच श्रीलंका के साथ खेला था, जिसमें उसने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.