Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम जारी, महावीर विहार में नियम विरुद्ध निर्माणों पर चला बुलडोजर

37

भोपाल। बिलखिरिया क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस इलाके में कॉलोनाइजर द्वारा बिना अनुमति के महावीर विहार नाम से अवैध कॉलोनी विकसित कर प्लाट बेचे जा रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसडीएम विनोद सोनकिया ने कॉलोनाइजर से अनुमति के दस्तावेज मांगे थे। कॉलोनाइजर दस्तावेज नहीं पेश कर पाया। इसके बाद प्रशासन के अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

बता दें कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में 65 से अधिक अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई थी। इनमें से अब 60 से अधिक कॉलोनियों पर कार्रवाई होना अब भी बाकी है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि ग्राम बिलखिरिया कलां में रायसेन रोड पर मनोज कुमार द्वारा अपनी भूमि पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। यहां उन्होंने प्लॉट बेचने के लिए सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए थे। जिसके बारे में शिकायत मिलने के बाद मनोज कुमार से डायवर्सन, टीएनसीपी सहित अन्य अनुमतियों के दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन वह नहीं दे पाए।

इसके बाद शनिवार को तहसीलदार, पटवारी सहित अमले ने पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया है। अवैध कब्जा जिसे हटाया गया है, उसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में अन्य अवैध कालोनी भी चिह्नित की गई हैं। जिनमें कॉलोनाइजरों को नोटिस देकर अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.