Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे...

बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

37

नई दिल्लीः विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं, रखरखाव कार्य को लेकर रविवार को सुबह छह बजे से 40 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये दोनों स्टेशन ‘येलो लाइन’ पर हैं जो दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को विश्वविद्यालय स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए पहली ट्रेन का परिचालन सुबह छह बजे के बजाय 40 मिनट देर से होगा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6:40 बजे ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक विधानसभा और सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, मिलेनियम सिटी सेंटर से कश्मीरी गेट स्टेशन और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.