Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई

34

समुद्री डकैती की घटनाएं पूरी दुनिया के चिंता का सबब हैं. इन वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर दुनिया के तमाम देश ऑपरेशन भी चला रहे हैं. इस बीच इटली की नौसना के एक अधिकारी के बयान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने दावा किया है कि समुद्री डकैती बढ़ सकती है. इसकी वजह है अधिकतर पोत यातायात को लाल सागर से ‘केप ऑफ गुड होप’ के जरिए मोड़ना.

नौसेना के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल ऑरेलियो डी कैरोलिस शुक्रवार को गोवा में थे. यहां उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही के खतरे के कारण उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और अरब के बीच लाल सागर से व्यापार कम हो गया है. अधिकतर पोतों का अब दक्षिण अफ्रीका के ‘केप ऑफ गुड होप’ से रास्ता बदला जाता है.

5-6 अक्टूबर को गोवा तट पर अभ्यास करेंगे

ऑरेलियो डी कैरोलिस ने कहा कि इस वजह से इस रीजन में समुद्री डकैती की वापसी को बढ़ावा मिला है. इस रीजन में समुद्री डकैती से निपटने में इंडियन नेवी बेहतरीन काम कर रही है. इटली के नौसेना वाहक स्ट्राइक ग्रुप कमांडर रियल एडमिरल जियानकार्लो सियापिना ने कहा कि वो 5-6 अक्टूबर को गोवा तट पर भारत के साथ अभ्यास करेंगे.

यह अभ्यास उस वक्त होगा जब हमारे विमानवाहक पोत क्षेत्र से बाहर निकलेंगे. हालांकि, रियर एडमिरल ने अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के बेड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. बता दें किसमुद्री लुटेरों का इतिहास बहुत पुराना है. कहा जाता है कि समुद्री व्यापार के शुरू होने के समय से ही लुटेरे भी सक्रिय हो गए थे.

जब रोमन शासक को लुटेरों ने बनाया बंधक

दावा किया जाता है कि उस समय ये लुटेरे किसी न किसी देश की सेना से जुड़े होते थे. इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि एक बार रोमन शासक जूलियस सीजर को समुद्री लुटेरों ने बंधक बनाया था. फिर वाइकिंग लोगों ने समुद्र पर राज किया था. यह स्कैंडिनेविया रीजन में रहने वाले लोग थे. ये लोग यूरोप, एशिया और उत्तरी अटलांटिक द्वीपों में लूट करते थे. इतना ही नहीं ये लोग समुद्र के साथ ही आसपास के गांवों में भी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.