Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

आम जनता के 500 करोड़ साफ, रिया चक्रवर्ती से लेकर एल्विश यादव तक के नाम

42

देश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में एक और बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. 30 साल के एक व्यक्ति ने करीब 30,000 लोगों से 500 करोड़ रुपये की ठगी की. इस घोटाले में कई हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर और सितारे भी शामिल बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मास्टरमाइंड सिवाराम को गिरफ्तार किया है, जो चेन्नई का निवासी है. सिवाराम ने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी और फरवरी 2024 में HIBOX नाम का ऐप लॉन्च किया.

कैसे हुआ घोटाला?

HIBOX ऐप को एक निवेश योजना के रूप में प्रमोट किया गया, जिसमें हर दिन 1 से 5 प्रतिशत ब्याज, यानी एक महीने में 30% से 90% तक का रिटर्न देने का वादा किया गया. लोगों को तुरंत मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया, जिससे इस ऐप में बड़ी संख्या में निवेशकों ने रुचि दिखाई. शुरुआत में ऐप ने रिटर्न देना भी शुरू किया, जिससे निवेशकों को भरोसा हुआ. परंतु जुलाई 2024 से इसने पेमेंट रोक दिया, और टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला दिया.

इन स्टार्स का नाम आया सामने

इस घोटाले से जुड़े कई यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, जैसे एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान, कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इस ऐप को प्रमोट किया था. इन सभी को पुलिस ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है.

बैंक खाते सीज और ईडी की जांच

IFSO यूनिट ने सिवाराम के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज कर दिए हैं. मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी नोटिस भेजा जाएगा. इस मामले में पुलिस Easebuzz और Phonepe जैसी पेमेंट गेटवे कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया और नियमों की अनदेखी की. पुलिस को इस ऐप से संबंधित 127 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसमें लोगों ने अपने निवेश के फंसने की बात कही. इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई. अब जांच चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.