Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Instagram पर वायरल होना है तो फोटो-वीडियो पोस्ट करने से पहले इनेबल करें सेटिंग

36

इंस्टाग्राम पर वायरल होना चाहते हैं और मेहनत भी करते हैं लेकिन व्यू और फॉलोअर्स नहीं बढ़ते? टेंशन मत लीजिए, यहां हम आपको कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें इनेबल करने से आपके इंस्टाग्राम पर रीच और फॉलोअर्स दोनों बढ़ जाएंगे. इसके लिए बस आपको इंस्टाग्राम पर कोई भी कंटेंट पोस्ट करने से पहले इनेबल करना होगा.

इंस्टाग्राम पर करें ये बेसिक सेटिंग

इसके लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं. राइट कॉर्नर पर शो हो रहे थ्री लाइन पर क्लिक करें. नीचे स्क्रॉल करें और मीडिया क्वालिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें, मीडिया क्वालिटी पर क्लिक करने के बाद यूज लेस मोबाइल डेटा को डिसेबल करें, दूसरे नंबर पर शो हो रहे अपलोड हाई क्वालिटी के ऑप्शन को इनेबल करें, तीसरे ऑप्शन को डिसेबल करें. इसके बाद आपके फोटो-वीडियो सब कुछ हाई क्वालिटी में अपलोड हो जाएगा. अगर कंटेंट अच्छी क्वालिटी में होगा तो आपके फॉलोअर्स को वो वीडियो और फोटो पसंद आएंगे.

डिजिटल क्रिएटर पर करें क्लिक

दूसरी सेटिंग करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करें. इसके बाद वॉट बेस्ट डिस्क्राइब यू पर जाएं, थोड़ा स्क्रॉल करें और डिजिटल क्रिएटर पर क्लिक करें. ध्यान रहे कि आप सबसे ऊपर दिए गए डिस्प्ले ऑन प्रोफाइल को डिसेबल जरूर कर दें.

रील पोस्ट करने से पहले

जब भी आप कोई रील पोस्ट करें तो उसके ऑडियो ऑप्शन पर जाएं. यहां आपको री-नेम ऑडियो का ऑप्शन शो होगा. रीनेम ऑडियो पर क्लिक करें, यहां पर ऑडियो नेम में Instagram tips and marketing लिख कर डन करें.

इससे आपकी रील पर किसी और यूजर का नाम शो नहीं होगा, आपकी ऑडियो कोई देखेगा और उस पर रील बनाएगा तो आपकी रीच बढ़ेगी.

कंटेंट बनाते टाइम रखें ध्यान

एक बात का ध्यान रखें कि आप ट्रेंडिंग कंटेंट ही क्रिएट करें, जो भी ट्रेंड में चल रहा होता है यूजर वही देखना पसंद करते हैं. वीडियो क्वालिटी और एडिटिंग पर ध्यान दें और रिलेटेड कैप्शन जरूर ऐड करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.