Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भिलाई के चरोदा पीपी यार्ड में आधी रात CBI का बड़ा छापा, सीनियर DME के दफ्तर में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तेंदूपत्ता कारोबारियों से 2% ABS वसूली वैध, जैव विविधता बोर्ड के आ... रायपुर में दो भव्य तिरंगा यात्राओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, जारी की रूट डायवर्जन एडवाइजरी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा में की बिलासपुर संभाग की समीक्षा, दिए अहम दिशा-निर्दे... छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: डिप्रेशन के असर से 24 से 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट... कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह... कोरबा में छुट्टी के बाद भिड़े दो गुट: स्कूल ड्रेस के साथ बाइक सवार बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल, ... स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में हाई अलर्ट: CP सतिंदर सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, 250 अतिरिक... जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला

हीरा कार्यालय में अचानक घुसी नागिन, कर्मचारियों में मची अफरा तफरी1

26

पन्ना : मध्य प्रदेश के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित हीरा कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब अचानक एक ज़हरीली नागिन कार्यालय के अंदर जा घुसी। विशाल ज़हरीले नागिन को देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। बता दें कि घटना उस वक्त की है, जब कर्मचारी प्रतिदिन की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक एक ज़हरीली नागिन कार्यालय में घुस गई और कार्यालय में समान, फाइलें और हीरों से भरे बक्सों के आस-पास छुप गई। तत्काल ही कर्मचारियों ने इसकी जानकारी SDERF एवं स्नेक एक्सपर्ट को दी।

जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची SDERF एवं स्नेक एक्सपर्ट के द्वारा किसी तरह कड़ी मशक्कत करके ज़हरीली नागिन को कार्यालय से बाहर निकाला और एक डिब्बे में कैद करके उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

स्नेक एक्सपर्ट ने बताया कि यह काफी खतरनाक और ज़हरीली नागिन है, जिसके डसने पर किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती थी। बता दें की इससे पूर्व भी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर चेम्बर के बाहर रखे गमले में ज़हरीला सांप निकल चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.