Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

दमोह में 9 दिन में 20 मुर्गे खाकर मगरमच्छ पिंजरे में हुआ कैद, दहशत में थे गांव के लोग

35

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जोरतला गांव में तालाब से पकड़े गए मगरमच्छ को गुरुवार शाम को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिंगोरगढ़ जलाशय में छोड़ दिया गया है। बता दें कि मगरमच्छ ने 9 दिन में 20 मुर्गे खा लिए तब जाकर वह पकड़ा जा सका वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सिंगोरगढ़ जलाशय में छोड़ दिया है, जोरतला गांव के तालाब में यह मगरमच्छ बारिश के दौरान कहीं से आ गया था, इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी थी मगरमच्छ तालाब से बाहर बैठा रहता था जिससे गांव के लोग भी दहशत में रहते थे।

23 सितंबर को तालाब के पास एक पिंजरा रखवाया गया और प्रतिदिन मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा जाता था 9 दिन में मगरमच्छ 20 मुर्गे खा गया। उसके बाद गुरुवार की सुबह मगरमच्छ पिंजरे में कैद हुआ, उसका रेस्क्यू कर सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया है, आपको बता दें कि तालाब में मगरमच्छ के होने से गांव के लोग काफी डरे हुए थे। प्रतिदिन पिंजरे में मुर्गा रखा जाता था जिसे मगरमच्छ पिंजरे के पास आकर मुर्गे को अपने जबड़े में फंसा कर पानी में ले जाता था, इस तरह मगरमच्छ 20 मुर्गे खा चुका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.