Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा को होटल में ले गया युवक, किया दुष्कर्म

32

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के आजाद नगर में रहने वाली एक 17 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की आरोपी से एक साल पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लसुड़िया इलाके के होटल में ले जाकर तीन बार रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र निवासी 12वीं क्लास में पढ़ने वाली निजी स्कूल की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मल केवट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक उसकी एक साल पहले इंस्टाग्राम पर निर्मल से पहचान हुई थी और दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। निर्मल ने 5 सितंबर को मिलने के लिए डेली कॉलेज के पास बुलाया और ऑटो में बैठाकर घूमाने ले गया। जहां निर्मल ने पीड़िता को देवास नाका स्थित सॉलिट्यूड होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और पीड़िता को धमकी दी कि उसने वीडियो बना लिए हैं, यह बात किसी को बताई तो बदनाम कर देगा। इसके बाद वह जब भी मिलने बुलाए तो उसे आना पड़ेगा। पीड़िता ने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई।

इसके बाद निर्मल ने दबाव बनाते हुए फिर से मिलने बुलाया। 14 सितंबर को फिर से इसी होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद 23 सितंबर को डरा धमकाकर फिर उसी होटल में ले जाकर रेप किया। दबाव और डर के चलते पीड़िता दुखी रहने लगी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई और परिजनों ने पीड़िता के साथ जाकर शिकायत की है,जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.