Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

कारोबारियों से 52 लाख को धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

40

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शातिर आरोपी उधारी के रूप में फरियादी से 52 लाख रुपए से अधिक की स्टेशनरी समान ले लिया था। आरोपी लगातार अलग अलग राज्य में रहकर फरारी काट रहे थे।

दरअसल इन दिनों इंदौर शहर में ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी की बहुत ज्यादा शिकायत क्राइम ब्रांच को मिल रही थी। ऐसी ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर से दो शातिर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा इंदौर के 12 स्टेशनरी व्यापारियों ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी कि मॉर्डन कॉपी हाउस के संचालक सुरेश लालवानी और संजय स्टेशनरी के संचालक संजय लालवानी के द्वारा व्यापारियों को भरोसे में लेते हुए 52 लाख 82 हजार 149 रुपए का स्टेशनरी समान प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई थी। वही क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि और कितने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.