Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया...

इंदौर में अवैध अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का बुलडोजर, 14 से अधिक फैक्ट्रियों के अवैध हिस्से को तोड़ा

30

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर से रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, एमआर-4 सड़क निर्माण में बाधा बन रहीं करीब 14 फैक्ट्रियों के अवैध हिस्सों को निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ दिया है,बताया जा रहा है की सरवटे बस स्टैंड से कुमेडी में बन रहे नए बस स्टैंड को जोड़ने वाली MR4 सड़क के निर्माण में ये सभी फैक्ट्रियां बाधा बन रही थीं। लिहाजा यहां का सर्वे करते हुए कुल 17 फैक्ट्रियों के अवैध हिस्सों को चिन्हित किया गया था।

लेकिन आज 14 फैक्ट्री के संचालक उपस्थित होने की वजह से वाकी फैक्ट्रियों के अवैध हिस्सों को तोड़ा नहीं जा सका है। अधिकारियों ने बाकी की तीन फैक्ट्री संचालकों को सात दिनों के भीतर अवैध हिस्से को तोड़ने का आदेश दिए है। सभी बाधाओं को हटाने के बाद अब जल्द ही नगर निगम के द्वारा यहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.