Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक? राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज 12 बजे, क्या पलट जाएगा बिहार का चुनावी खेल?

30

बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. पार्टी ने लिखा, हाइड्रोजन बम आ रहा है. राहुल की पीसी 12 होगी.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, हाइड्रोजन बम लोडिंग. राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 1 सितंबर को राहुल गांधी ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह वोट चोरी के अपने आरोपों के बारे में जल्द ही हाइड्रोजन बम छोड़ेंगे, क्योंकि महादेवपुरा के बारे में जो दिखाया गया वो सिर्फ एक एटम बम था.

वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की वे अब भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य मतदाता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं का विरोध करना था.

राहुल ने बीजेपी पर साधा था निशाना

राहुल ने कहा, मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि महादेवपुरा को लेकर हमने एटम बम दिखाया था, लेकिन जल्द ही हम हाइड्रोजन बम लेकर आएंगे. इनकी सच्चाई देश को दिखाई जाएगी. मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारी मदद की… मैं आपको गारंटी देता हूं कि हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी जी इस देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने वोट चोरी को अधिकारों, आरक्षण, रोज़गार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी करार दिया. उन्होंने कहा, हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों को दिखाया. चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची, वीडियोग्राफी नहीं देता… हमने देश के सामने सबूत पेश किए. वोट चोरी का मतलब है हमारे अधिकारों, आरक्षण, रोज़गार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी. वे आपका राशन कार्ड, ज़मीन छीन लेंगे और इसे अडानी और अंबानी को दे देंगे.

बिहार में कब-कब वोटिंग?

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर यानी कल है. दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.