Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

रतलाम में 3 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद, मुंबई के 4 आरोपी गिरफ्तार

36

रतलाम : पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में ताल थाना क्षेत्र के गांव निपानियालीला से लगभग 3 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद की गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुंबई से आए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वही एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि ये चारों आरोपी, जो मुंबई से रतलाम आए थे, ड्रग की एक बड़ी खेप लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने समय रहते ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे इस नशे की खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। यह पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है, जिससे न केवल नशे का कारोबार हिला है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का संदेश भी गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.