Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गरबों के दौरान मनचले परेशान करें तो फोटो करें वाट्सएप, तत्काल होगी कार्रवाई

24

उज्जैन।  नवरात्र के दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए हैं। नवरात्र में गरबा पंडालों पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया वाट्सएप नंबर जारी किया है।

मनचले अगर आने-जाने में परेशान करते हैं, तो मोबाइल से उनका फोटो खींचकर पुलिस के नंबर पर वाट्सएप करें। पुलिस उस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई करेगी। बीते दस साल में महिला संबंधी अपराध करने वालों की भी पुलिस ने लिस्ट बना ली है। सभी थानों पर बुलाकर बांड भरवाए जा रहे हैं

गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक कर दिया है। इनके माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। सात पुलिसकर्मियों की टीम इसके लिए लगाई जा रही है। वहीं, शहर के सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस गरबा पंडालों पर आने-जाने वाले मार्गों पर नजर रखेगी।

इस नंबर पर करें फोटो वाट्सएप

इसके अलावा गरबा पंडालों व धार्मिक स्थलों पर संदिग्धों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि त्यौहारों के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 7049119202 जारी किया गया है। जिस पर फोन करने पर उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएगी।

इंटरनेट मीडिया वाट्सएप के माध्यम से भी महिलाएं व युवतियां इसका उपयोग कर सकती है। मनचले अगर उन्हें परेशान करते हैं, तो वह उसका फोटो खींचकर वाट्सएप कर सकती हैं। इसके बाद बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

48 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

महिला संबंधी अपराध करने वाले बदमाशों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बीते दस सालों में कुल 2,477 बदमाशों को चिह्नित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने 117 आरोपितों को उनके घर जाकर चेक किया है। इसके बाद थाने बुलाकर उनसे बाउंड ओवर, डोजियर भरने की कार्रवाई की जा रही है। 48 आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

जागरूकता अभियान भी चला रही पुलिस

महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थान, पार्क, कोचिंग संस्थान, नुक्कड़ पर चौपाल लगाकर महिला संबंधित अपराध और साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.