Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

नवरात्र पर मुंबई को दहलाने की साजिश…पुलिस ने अलर्ट जारी कर इन चीजों पर लगाई रोक

39

मुंबई में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई पुलिस ने राज्य में आंतकी खतरे की आशंका जताई है. पुलिस ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसी के चलते कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी, एसीपी, डीसीपी, म्युनिसिपल वार्ड ऑफिस और तहसील कार्यालय को भी सतर्क कर दिया गया है और सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं.

पूरे देश में बहुत जल्द नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते कई जगह पंडाल लगाए जाते हैं और लाखों की भीड़ उमड़ती है. इसी बीच मुंबई में आतंक का खतरा मंडरा रहा है. यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ एंटी सोशल एलिमेंट या आतंकवादी लोगों के बीच में छुपे हो सकते हैं और इससे जान-मान का खतरा हो सकता है.

पुलिस ने दिए निर्देश

पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकवादी आम लोगों के साथ किरायेदार की तरह भी रह रहे हो सकते हैं और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते हैं. इस आतंक के साए के कारण, मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं, खासतौर पर लैंडलॉर्ड और टेनेंट्स को आगाह किया गया है. लैंडलॉर्ड को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें.

मुंबई पुलिस ने उठाए अहम कदम

आतंकी खतरे के बीच मुंबई पुलिस लगातार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी है. पुलिस सभी होटल, टूरिस्ट गेस्ट हाउस और लैंडलॉर्ड को निर्देश दे चुकी है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि उनके पास रहने के लिए आए गेस्ट या किरायेदार की पूरी जानकारी मुंबई पुलिस की सिटीजन पोर्टल साइट पर दर्ज करनी होगी. इसका पालन ना करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा. साथ ही अगर मालिक अपनी प्रॉपर्टी किसी विदेशी व्यक्ति को कमर्शियल काम के लिए किराए पर दे रहे हैं, तो उस व्यक्ति का नाम, देश, पासपोर्ट डिटेल, वीजा डिटेल के साथ-साथ वैलिडिटी डेट अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है.

ड्रोन कैमरा पर लगाई गई रोक

पुलिस ने ये आशंका भी जताई है कि आतंकी शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब करने के लिए बहुत से डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं. वो वीवीआईपी या भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाकर पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज कर सकते हैं. इसी के चलते मुंबई पुलिस ने कुछ उपकरणों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है, जिनमें ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स ,पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून जैसी और चीजें भी शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.