Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है… हरियाणा में अमित शाह का बड़ा हमला

40

हरियाणा के रेवाड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अग्निवीर को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो इसमें हरियाणा के जवानों का बलिदान, वीरता और शौर्य शामिल है.

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कट, कमीशन और करप्शन का जोर था. डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था. बीजेपी सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है.

एमएसपी पर झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस

उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल को किसी ने कह दिया कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे, क्या राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या उनको मालूम है? उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, वे MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोल रहे हैं. हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है. हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?

अमेरिका में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं

अमित शाह ने विदेशी धरती पर दिये गये बयानों को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा. उन्होंने कहा कि राहुल विदेश जाकर कहते हैं कि हम ST-SC-OBC समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वो हम पर आरोप लगाते थे कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं लेकिन अब ​अमेरिका जाकर खुद अंग्रेजी में बोलकर आए कि आरक्षण समाप्त कर देंगे.

कांग्रेस ने वन रैंक-वन पेंशन पर गुमराह किया

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा से की थी तभी उन्होंने वादा किया था कि हम सेना के जवानों की वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा करेंगे. 40 सालों से हमारे सेना के जवान इस मांग कर रहे थे.

अमित शाह ने कहा कि 40 सालों तक कांग्रेस वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं कर पाई, अब जबकि मोदी जी को सेवा का मौका मिला है तो मोदी जी ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक महीने पहले वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.