Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

ई-रिक्शा से जा रही महिला का हाथ पास से निकल रहे वाहन से कटा, पार्षद को सड़क पर पड़ा मिला

91

जबलपुर ई रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला के बगल से निकले वाहन से हाथ टकरा गया। टक्कर से महिला का हाथ कटकर गिर गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। कटा हाथ सड़क पर स्थानीय पार्षद ने देखा तो पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने कटे हाथ को महिला मरीज के पास अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर्स उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है।

महिला के साथ उसकी बहन भी थी

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पनागर निवासी नीतू पटेल अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को शहर आई थी। वह आटो से ग्वारीघाट गई। वहां से दोपहर में वह लौटी। वह ई रिक्शा में सवार थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। नीतू का हाथ ई रिक्शा से बाहर निकला था।

नीतू का हाथ कोहनी से कट गया

गोहलपुर के पास पहुंचे ही थे कि बाजू से एक वाहन निकला। वह वाहन सीधे नीतू की कोहनी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीतू का हाथ कोहनी से कट गया। खून से लथपथ नीतू को बहन अस्पताल लेकर रवाना हुई, इस दौरान उसका कटा हुआ हाथ वहीं गिर गया।

अस्पताल में पता चला कि कटा हाथ है ही नहीं

नीतू अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि कटा हुआ हाथ है ही नहीं। इधर इसी दौरान स्थानीय पार्षद शफीक हीरा की नजर सड़क किनारे पड़े कटे हाथ पर पड़ी। उन्होने इसकी सूचना गोहलपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की, तो पता चला कि हाथ नीतू का है। जिसके बाद पुलिस ने हाथ को अस्पताल पहुंचाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.