Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

कोलार तहसील में 1000 राजस्व प्रकरण लंबित, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

38

भोपाल। कोलार तहसील में नामांतरण, बंटवारा सहित राजस्व के 1000 प्रकरण लंबित होने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई है। वह गुरुवार को कोलार तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को एक सप्ताह में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक महीने में नए भवन में कोलार तहसील शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को कोलार तहसील पहुंचकर नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी एसडीएम रविशंकर राय और तहसीलदार कुणाल राउत से ली। उन्होंने समय सीमा से बाहर होने वाले 250 प्रकरणों को तीन दिन में निपटाने और लंबित चल रहे 750 प्रकरणों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि प्रकरणों का निराकरण नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

नए भवन में लगेगा तहसील कार्यालय

कोलार तहसील कार्यालय अभी नगर निगम कार्यालय में संचालित हो रहा है। नया तहसील भवन डीमार्ट के पास बनाया जा रहा है। जिसका कलेक्टर ने निरीक्षण किया और एक महीने में फर्नीचर के साथ भवन तैयार करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.