Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में नगर निगम अध्यक्ष का तख्ता पलट! भाजपा के 34, कांग्रेस के पास 14 पार्षद

86

छिंदवाड़ा। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कभी कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर होने वाला है। नियमों के मुताबिक 48 पार्षद और एक वोट महापौर का है। ऐसे में 25 पार्षद के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष के लाभ पर विश्वास प्रस्ताव पारित हो सकता है।

लंबे समय से संगठन से नाराज चल रहे थे

गुरुवार रात को एक निजी होटल में भाजपा पार्षदों की और संगठन पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें वे पार्षद भी शामिल थे जो लंबे समय से संगठन से नाराज चल रहे थे। बैठक में 32 पार्षद होने अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति प्रदान करते हुए हस्ताक्षर कर दिए।

नया निगम अध्यक्ष सब की सहमति से बनेगा

32 पार्षद उन्हें प्रस्ताव पर सहमति दे दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाराज चल रहे 7 पार्षदों को समझाइश दी की नया निगम अध्यक्ष सब की सहमति से बनाया जाएगा। इसके बाद सभी पार्षदों में सहमति दे दी। बता दें कि 2022 में नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के 26 और भाजपा के 18 पार्षद और चार निर्दलीय पार्षद जीते थे, दो पार्षदों ने भाजपा को समर्थन कर दिया वहीं दो पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा। इसके बाद आप और विक्रम अहके और सभापतियों के भाजपा में जाने के बाद अब भाजपा के पास 34 और कांग्रेस के पास 14 पार्षद बचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.