Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

सतवास-पुनासा के बीच मिनी ट्रक-कार भिड़ंत में इंदौर के दो लोगों सहित तीन की मौत

35

देवास। अंचल के सतवास थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवास-पुनासा के बीच बाईजगवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिनी ट्रक व कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस व डायल-100 वाहन की मदद से तीनों को सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दो मृतक पुरुषों की पहचान हो गई है जबकि शाम सवा छह बजे तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कार में तीन ही लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान कमलेश कुमावत निवासी गौरीनगर इंदौर, संतोष वास्केल निवासी गांधीनगर इंदौर के रूप में हुई है। मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों मृतकों के स्वजनों को सूचना दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.