Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के अंदर धमाका, बच्चे की मौत, 25 जख्मी

57

पाकिस्तान में आए दिन कहीं न कहीं पर धमाके होते ही रहते हैं. अब यहां के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा धमाका हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा में कल गुरुवार को एक पुलिस स्टेशन के अंदर शक्तिशाली धमाका हो गया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 25 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. हालांकि पुलिस की ओर से कहा गया है कि यह धमाका आतंकवादी धमाका नहीं था.

यह घटना उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान क्षेत्र में पड़ने वाले पेशावर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्वाबी पुलिस स्टेशन में हुई. केंद्रीय पुलिस कार्यालय को मिली शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर एक डिपो के अंदर “शॉर्ट सर्किट की वजह” से हुआ.

धमाके से बिल्डिंग को नुकसान

घटना के बाद बचाव और अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को बाचा खान मेडिकल में भर्ती कराया गया. वह पर इमरजेंसी लगा दी गई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं और ‘इमारत का ऊपरी हिस्सा ढह गया है.’ उन्होंने बताया कि धमाके में एक बच्चे की मौत हो गई और 25 अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं.

थाने के अंदर हुए धमाके से बिल्डिंग को खासा नुकसान पहुंचा. धमाका होते ही वहां आग लग गई, हालांकि, अग्निशमन दलों ने काफी कोशिशों के बाद इसे बुझा दिया.

‘यह आतंकवादी घटना नहीं’

धमाके के बारे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि पुलिस स्टेशन के अंदर हुआ धमाका आतंकवादी घटना नहीं है. उनके अनुसार, जो अपना नाम नहीं बताना चाहते थे, “कई अभियानों के दौरान जब्त किए गए विस्फोटक चीजों में गड़बड़ी की वजह से दुर्घटनावश धमाका हो गया, हालांकि उन्हें बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर नियंत्रित तरीके से नष्ट करने की योजना बनाई गई थी.” राहत और बचाव कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मलबे से अब तक 12 घायलों को निकाला है. घायलों की संख्या बढ़ सकती है.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने धमाके में एक बच्चे की मौत पर शोक जताया. उन्होंने मारे गए बच्चे के परिवार के लिए नकद मुआवजे का ऐलान भी किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को समय पर चिकित्सीय सुविधा दिलाने के लिए संभागीय और जिला प्रशासन को बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.