Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

पितृ पक्ष में आपको आ रहे हैं ये 3 तरह के सपने? जान लें पूर्वज खुश हैं या नाराज

46

 पितृ पक्ष 2024 चल रहा है. 27 सितंबर 2024 को श्राद्ध का दसवां दिन है. इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन हिंदू पंचांग के दसवें दिन होता है. ऐसा माना जाता है कि 16 दिनों के इस पितृ पक्ष के दौरान अगर सच्चे मन से अपने पूर्वजों को याद करें और पिंडदान करें, तो इसका फायदा मिलता है. इससे पूर्वजों की कृपा बरसती है और उनका आशीर्वाद मिलता है. आपके पूर्वज आपसे खुश हैं कि नहीं ये अगर पता करना है तो इसका संकेत आपके सपने से जुड़ा हो सकता है. कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके पूर्वज सपनों में आ रहे हैं तो और कुछ इशारा कर रहे हैं या कह रहे हैं तो ये इस बात से जुड़ा हो सकता है कि वे आपसे खुश हैं या फिर दुखी.

अगर आपके पूर्वज सपने में आशीर्वाद दे रहे हों

कहते हैं कि माता-पिता के आशीर्वाद से बड़ा कोई पुण्य कमाना नहीं होता. उनका आशीर्वाद और कृपा इंसान के लिए एक कवच की तरह होती है. ऐसे में अगर पितृ पक्ष की तरह आपके पूर्वज सपने में आ रहे हों और आशीर्वाद दे रहे हों तो इसका मतलब होता है कि वे आपपर महरबान हैं और जो भी काम आप करने जा रहे हैं उसमें आपको आपार सफलता मिलेगी. इसके अलावा आपके जीवन में आने वाले समय में धन का आगमन हो सकता है.

अगर सपने में आपके पूर्वज शांत हों

अगर सपने में आपके पूर्वज शांत बैठे हों तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि वे आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आपको निकट भविष्य में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. ये शुभ समाचार धन प्राप्ति हो सकती है. संतान सुख भी हो सकता है. या फिर कोई बड़ी खुशखबरी आपके जीवन में दस्कत दे सकती है.

अगर सपने में आपके पूर्वज हंस रहे हों

अगर सपने में आपके पूर्वज हंसते हुए नजर आएं तो इसका भी बहुत मतलब होता है. ये एक शुभ संकेत माना जाता है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और उनकी कृपा आपपर बनी हुई है. वे आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आगे भविष्य में आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है. ये खुशखबरी नौकरी में आपकी तरक्की से जुड़ी हो सकती है. इसके अलावा ये खुशखबरी धन लाभ का भी संकेत हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.