Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में गार्ड ने फीमेल फैन को गर्दन पकड़कर खींचा, सिंगर ने मांगी माफी

32

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के उन सिंगर्स में शुमार हैं, जिनकी आवाज की दुनिया दीवानी है. अरिजीत कहीं भी जाते हैं या कहीं उनका कोई कॉन्सर्ट होता है तो उनके चाहने वालों की भीड़ लग जाती है. अब उनके किसी कॉन्सर्ट का ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैन्स की भारी भीड़ दिख रही है. उसी बीच कुछ ऐसा होता, जिसके बाद अरिजीत माफी मांगते हैं

वीडियो में अरिजीत स्टेज पर परफॉर्म करते नजर रहे हैं. वो फिल्म ‘मर्डर 2’ का ‘फिर मोहब्बत’ गाना गाते दिख रहे हैं. नीचे ऑडियंस में से एक महिला अरिजीत के पास जाने की कोशिश कर रही है. वो ऐसा कह रही है कि अरिजीत उसे बुला रहे हैं. हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड उसे रोक लेते हैं.

माफी मांगते दिखे अरिजीत सिंह

वीडियो में दिख तो नहीं रहा है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि गार्ड ने महिला को गर्दन पकड़कर खींचा और साइड किया. वीडियो में महिला की आवाज भी आ रही है. वो गर्दन छोड़ने को कह रही है. वीडियो में आगे अरिजीत उस फैन से माफी मांगते दिख रहे हैं. पहले तो वो सभी से बैठने की रिक्वेस्ट करते हैं. उसके बाद कहते हैं कि जैसा उस महिला के साथ हुआ वो करना सही नहीं है.

वो आगे कहते हैं, “मैम मुझे माफ कर दीजिए. अगर मैं वहां पर होता है तो आपको प्रोटेक्ट करता है, लेकिन मैं आपकी हिफाजत नहीं कर पाया.” अब अरिजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं उन्होंने फैन के सपोर्ट में जो कुछ भी कहा, उनकी वो बात, वो सादगी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अरिजीत का ये वीडियो यूके का है.

अरिजीत सिंह का डेब्यू सॉन्ग

बहरहाल, अरिजीत लगभग 12 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. वायरल वीडियो में वो जो गाना (फिर मोहब्बत) गाते दिख रहे हैं, वो उनका बॉलीवुड डेब्यू सॉन्ग है. उसी के जरिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.