Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आ सकती है बड़ी गिरावट? इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

38

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की खबरें पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है. अलग-अलग रिसर्च एजेंसियां इसको लेकर अपना रिपोर्ट पेश कर रही हैं. इन रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि कच्चे तेल की कीमतों में हाल के सप्ताहों में आई कमी से पेट्रोलियम कंपनियों के वाहन ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है. इससे पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो से तीन रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की गुंजाइश मिली है.

क्या कहती है रिपोर्ट?

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की कीमत सितंबर में औसतन 74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो मार्च में 83-84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. इक्रा ने एक नोट में कहा, कच्चे तेल की कीमतों में कमी के साथ हाल के सप्ताहों में भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए मोटर वाहन ईंधन की खुदरा बिक्री पर विपणन मुनाफे में सुधार हुआ है. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान स्तर पर स्थिर रहीं तो खुदरा ईंधन कीमतों में कमी की गुंजाइश है.

3 रुपए सस्ता हो सकता है तेल

इक्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गिरीश कुमार कदम ने कहा कि इक्रा का अनुमान है कि सितंबर 2024 अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमतों की तुलना में ओएमसी की शुद्ध प्राप्ति पेट्रोल के लिए 15 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 12 रुपए प्रति लीटर अधिक रही. इन ईंधन के खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) मार्च, 2024 से यथावत हैं (15 मार्च, 2024 को पेट्रोल तथा डीजल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी) और ऐसा प्रतीत होता है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो उनके दो से तीन रुपए प्रति लीटर की कमी करने की गुंजाइश है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.