Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख का गांजा जब्त

26

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर सिमरोल थाना पुलिस ने एक एम्बुलेंस से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 138 किलो गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है, पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर शहर और इंदौर जिले में नशे का कारोबार फल फूल रहा है और नशे के सौदागर नशा बेचने के लिए नए नए तरीके भी अपना रहे है।

 वहीं इन्दौर की सिमरोल पुलिस को सूचना मिली थी की लाखों रुपए का गांजा उड़ीसा से इन्दौर पहुंचने वाला है, जिस पर सिमरोल पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए जा रही थी, पुलिस ने एंबुलेंस रोककर चेकिंग की तो उस में 138 किलो गांजा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर दो लोग किरण और बलराम जो गाड़ी में मौजूद थे, उन्हे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया की गांजा उड़ीसा से लेकर इंदौर पहुंचे थे और इंदौर में दो से तीन जगह पर गांजा सप्लाई करना था।

वहीं आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया की गांजे को तस्करी करने के लिए एंबुलेंस से अच्छी गाड़ी हो ही नहीं सकती थी क्योंकि पुलिस द्वारा एंबुलेंस को रोका नहीं जाता है, उड़ीसा से लेकर इंदौर तक कहीं भी एंबुलेंस को नहीं रोका गया सिर्फ सिमरोल पुलिस द्वारा ही पकड़ा गया। बहरहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पता लगाया जा रहा है कि बह गांजा इंदौर में किसे देने आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.