Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महाकाल मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ गया भारी, कंपनी के 10 कर्मचारी निलंबित

36

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर परिसर में जन्मदिन मनाना एक निजी कंपनी कर्मचारियों को भारी पड़ गया। जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार से वायरल हो रहा था, जिसके बाद कंपनी ने बुधवार को बर्थ डे गर्ल सहित 10 कर्मचारियो को सस्पेंड कर दिया। सर्वविदित है कि महाकाल मंदिर परिसर में भोपाल की कम्पनी AR-VR तकनीक से बाहरी श्रद्धालुओं को सशुल्क भस्म आरती दिखाती है। यहां कंपनी के करीब एक दर्जन से अधिक युवक – युवतियां काम करते है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक कर्मचारी रचना का जन्मदिन था साथियों ने प्रोटोकॉल कार्यालय की प्रथम मंजिल पर केक काट कर सेलिब्रेशन किया और वीडियो बनाकर सोश्यल मिडिया पर अपलोड कर दिया था।

इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया, बुधवार को कंपनी ने चेतना विश्वकर्मा, यश गेहलोत, हर्षिता सिसोदिया, आकाश उज्जैनिया, शिवानी मकवाना,राज सरगरा, विनोद मकवाना, हर्षिता आर्या, शक्ति सिंह और राधिका त्रिपाठी सभी ऑपरेटर को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में महाकाल लोक नजर आ रहा था इस वीडीयो के सामने आते ही महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने कहा कि अगर जन्मदिन मंदिर में ही मनाना हो तो बाबा महाकाल के दर्शन करें, भस्मारती में शामिल हो ,हार पहने, पंडित जी का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाए। इस तरह से मंदिर परिसर में केक काटना धर्म के विपरीत है। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने भी कार्रवाई की बात कही थी।

इस पूरे मामले पर कंपनी ने खेद व्यक्त किया

मामले में कम्पनी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि महाकाल लोक परिसर में केक कटिंग कुछ कर्मचारियों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के की थी। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, तत्काल प्रभाव से बर्थडे मना रहे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अब इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो और हमारे कर्मचारी मंदिर की गरिमा और धार्मिक मर्यादाओं का पूर्ण पालन करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.