Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य...

युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल… पाटन के विक्रम सिंह को नगालैंड पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार

29

जबलपुर। नगालैंड की एक युवती को अश्लील वीडियो भेजने के मामले में नगालैंड पुलिस ने जबलपुर के युवक को गिरफ्तार किया है। नगालैंड से तीन सदस्यीय दल पाटन थाने पहुंचा जहां स्थानीय पुलिस की मदद से पाटन निवासी 24 साल के विक्रम सिंह की गिरफ्तारी की गई।

वीडियो काल करके नग्न फोटो युवती ने भेजे थे

युवती का आरोप है कि विक्रम जबलपुर से आइटीआई कर रहा है। चार माह पहले विक्रम और युवमी दोनों आनलाइन संपर्क में आए थे। दोनों की दोस्ती हो गई। वीडियो काल के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान कुछ नग्न फोटो युवती ने युवक को भेजे थे। इस वीडियो को युवक ने अपने मित्रों को मोबाइल पर भेज दिया।

साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाया

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हो गया। युवती को जब उसके वीडियो वायरल होने की जानकारी लगी तो उसने नगालैंड स्टेट साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरी कहानी बताई। युवती के बयान दर्ज करने के बाद नगालैंड पुलिस ने पाटन निवासी विक्रम सिंह की चैटिंग निकाली और फिर सेक्शुअल हैरेसमेंट सहित आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

नागालैंड ले गई पुलिस

आरोपित युवक को पुलिस अपने साथ नगालैंड ले जाएगी। जहां उससे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। नगालैंड पुलिस में पदस्थ डीएसपी लाइका एम अचूमी ने बताया कि नगालैंड की एक युवती की शिकायत पर विक्रम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.