Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म...

सुनहरे भविष्य के लिए America गया पंजाब का युवक, सोचा न था कि ऐसे…

35

सुल्तानपुर लोधी : पंजाब के एक और युवक की अमेरिका में दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी वासी एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमिंदर सिंह (31 वर्ष) पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव भागोअराइयां के रूप में हुई है। इस दुखद खबर से मृतक के परिवार और गांव में शौक का माहौल है।

जानकारी अनुसार गुरविंदर सिंह उर्फ गुरविंदर चीमा अपने उज्ज्वल भविष्य और रोजगार की तलाश में 2018 में विदेश गया था। लेकिन बीते दिनों अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक युवक गुरविंदर सिंह अभी अविवाहित था और परिजन उसकी उम्र के हिसाब से उसकी शादी कराने की सोच रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस उम्र में घर में शहनाई बजने की उम्मीद थी, उस उम्र में इस युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह अमेरिका के रिडले शहर में शाम के समय टहल रहा था, तभी पीछे से आ रहे दो वाहनों ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। जिससे गुरमिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने परिवार से शोक व्यक्त किया तथा प्रभु से अरदास की है कि इस दुःख की घडी में परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.