Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

19 की मौत-हजारों बेघर…बाढ़-बारिश ने इंडोनेशिया में मचाई भारी तबाही

38

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अचानक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोगों के लापता होने की सूचना स्थानीय अधिकारी ने दी. बारिश की वजह से हर जगह तबाही मची हुई है.

अचानक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई. बाढ़ और भूस्खलन में पश्चिम सुमात्रा प्रांत में पेसिसिर सेलाटन रीजेंसी प्रभावित हुई है, जिससे लगभग 46,000 लोग बेघर हो गए, सभी बेघर लोगों को अस्थायी आश्रयों का सहारा लेना पड़ रहा है. पेसिसिर सेलाटन के आपदा शमन एजेंसी के चीफ डोनी युसरीजल ने कहा कि देर रात कई टन मिट्टी, चट्टानें और उखड़े हुए पेड़ एक पहाड़ से लुढ़ककर एक नदी तक पहुंच गयी, इसके बाद कई तट टूट गए और पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पेसिसिर सेलातन जिले में पहाड़ी गांवों में बाढ़ आ गई. उन्होंने आगे कहा कि खराब मौसम की वजह से 2 लोग घायल हो गए और लगभग 7 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

साइरबोन में 83 हजार लोग बेघर

बाढ़ और भूस्खलन में सबसे ज्यादा इंडोनेशियाई द्वीप जावा के उत्तरी तट का बंदरगाह शहर साइरबोन प्रभावित हुआ है. साइरबोन में 36 गांव प्रभावित हैं, जिसमें लगभग 83 हजार लोग बेघर हो गए हैं. लंबे समय से हुई मूसलाधार बारिश की वजह से द्वीपसमूह देश के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है. इस आपदा में कई घरों में पानी घुस गया है और इसके साथ ही कई घर बाढ़ के पानी के साथ बह गए हैं. मूसलाधार बारिश के कारण गेम बोंग गांव, कंडांगसेरांग जिला, पेकालोंगन रीजेंसी, मध्य जावा, इंडोनेशिया के पास गंभीर बाढ़ और बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई.

20 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे

रास्तों पर जलजमाव की वजह से आने-जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण सड़कों पर फंसी छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियां पानी के प्रवाह के साथ बद गई हैं. भूस्खलन में कम से कम 14 घर दब गए, 20 हजार से ज्यादा घर पानी में डूब गए और आठ पुल ढह गए. बरसात के मौसम में इंडोनेशिया में अक्सर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है और इस तरह से अचानक आए आपदा की सबसे महत्वपूर्ण वजह कई स्थानों पर जंगलों की कटाई है, जिसके बाद मौसम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. आपदा शमन एजेंसी के कार्यवाहक ने कहा कि बचावकर्मी बाढ़ से कटे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं. 8 मार्च और 9 मार्च को आए सिसांगगारुंग नदी में उफान की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.