Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित पटाखा गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी… हो रहे विस्फोट, भीषण लपटें भी उठीं

27

बिलासपुर। पटाखा गोदाम में भीषण आग लगातार धमाकों की वजह से आसपास के लोग दहशत में हैं और पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित करने में मुश्किलों का सामना कर रही है। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्थिति को काबू करने में दमकल की कई गाड़ियां लगातार दो घंटे से प्रयासरत हैं।

धमाकों के बीच राहत कार्य करने में दमकल कर्मियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया, ताकि अंदर फंसे पटाखों तक पहुंचा जा सके।

गोदाम के अंदर भारी मात्रा में रखें है पटाखे

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार गोदाम के अंदर भारी मात्रा में पटाखे होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लगातार धमाकों के चलते आसपास के इलाकों को खाली करवाया गया है, और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें।

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है

हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और राहत कार्य जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.