Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तोड़ दी पुलिया, अब 4 किमी घूम कर जाना होगा इंदौर से खंडवा

30

 इंदौर। सिमरोल क्षेत्र में तेज बारिश के कारण बस्ती में भरे पानी को निकालने के लिए इंदौर-खंडवा मार्ग पर बनी पुलिया को तोड़ दिया गया। इसके चलते इंदौर-खंडवा के बीच आने-जाने वाले छोटे वाहनों और बसों को चार किमी घूमकर जाना होगा।

इसी तरह. भारी वाहन तेजाजी नगर, राऊ, खलघाट होकर खरगोन-खंडवा की ओर जा सकेंगे। यह बदलाव आगामी आठ दिनों तक रहेगा। पुलिस के अनुसार, सिमरोल में पुलिया निर्माण में तकरीबन 8 से 10 दिन का समय लगेगा। तब तक इसी मार्ग का उपयोग किया जाएगा।

इस दौरान भारी वाहन 90 किमी घूमकर तेजाजी नगर से राऊ चौराहे होते हुए मानपुर, खलघाट होकर खंडवा-खरगोन आ-जा सकेंगे। छोटे वाहन और बसों को खंडवा की ओर चार किमी घूमकर जाना होगा। तेजाजी नगर से नो मिल के पास से दतोदा, मेमदी गांव पहुंचना होगा। यहां महू-सिमरोल मार्ग से तलाई नाका होकर खंडवा की ओर जाना होगा।

इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर अब सड़क के लिए राजस्व भूमि से कटे पेड़

इस बीच, 216 किमी लंबे इंदौर-खंडवा राजमार्ग को पूरा करने की समय-सीमा नजदीक आ चुकी है। निर्माण एजेंसी ने डेडलाइन में कार्य पूरा करने में लगी है। तेजी से कार्य कर रही है। वनभूमि के बाद अब सड़क के लिए राजस्व भूमि से मार्ग निकाल रहे हैं।

सिमरोल-दतोदा, ग्वालु सहित अन्य स्थानों से बाधक पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। वर्षों पुराने पेड़ों को प्रत्यारोपित करने पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

इंदौर-खंडवा राजमार्ग को जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना है। इन दिनों 30-35 फीसद काम बाकी है। तलाई और बाईग्राम में बनने वाली तीनों सुरंग का काम अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, लेकिन इन सुरंगों तक पहुंचने वाला मार्ग बनाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.