Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hotwar Khelgaon News: झारखंड पुलिस को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 22 से 2... Dhanbad Tundi News: गुलियाडीह गांव में जंगली हाथियों के हमले से सहायक शिक्षक की दर्दनाक मौत, ग्रामीण... Palamu MP Vishnu Dayal Ram Meeting: NHAI चेयरमैन के साथ बैठक, पलामू-गढ़वा में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्... Dumri Giridih Road Crime: मैगी पॉइंट पर विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस की ग... Shilpi Neha Tirkey Ranchi Visit: एशिया के प्रमुख मीट प्रोसेसिंग सेंटर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पह... Ranchi IT Park Project: झारखंड में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 75,000 हाई-टेक नौकरियों और निवेश पर ... Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बारापूला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन,... ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की ... Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए...

1.70 करोड़ की चिटफंड कंपनी के फरार आरोपित रवि जैन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

56

भोपाल। स्पेशल टास्क फोर्स भोपाल ने सोमवार को रायल रेसीडेंसी निवासी भगतसिंह मार्ग जयपुर राजस्थान निवासी रविकुमार जैन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। आरोपित चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर 1.70 करोड़ राशि के ठगी का आरोपित है।

स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि एडीजी एसटीएफ पंकज कुमार श्रीवास्तव को इस धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। इस पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई।मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी मनोज दीक्षित और इंस्पेक्टर सुभाष दरशायमकर को दिया गया है।

जांच में मुख्य आरोपित प्रकाशचंद जैन निवासी जयपुर राजस्थान को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपित रवि कुमार जैन फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह फरार है। उसकी योजना स्पेशल टास्क फोर्स से गिरफ्तारी से बचने विदेश भागने की है। इसको लेकर एसटीएफ द्वारा ब्यूरो आफ इमीग्रेशन नई दिल्ली को पत्र लिखकर लुक आउट नोटिस जारी कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.