Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो... Ballia News: बलिया में बधाई मांगने गई किन्नर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी दी जान; इलाके ... UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तिलक लगाकर... Mahua Moitra: पालतू रॉटवीलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, अप्रैल में होगी ... Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के...

रिकॉर्ड लेवल पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 85 हजार अंकों के पार

17

शेयर बाजार ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए एक नए माइलस्टोन को पार कर लिया है. सेंसेक्स पहली बार 85 हजार अंकों को पार कर गया. जो सोमवार को कुछ अंकों से पिछड़ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी अभी भी 26 हजार अंकों पर पहुंचने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है. जब से फेड ने अपनी पॉलिसी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है, तब से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. करीब 3 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखा जा चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जा रही रह सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी में किस तरह के आंकड़ें देखने को मिल रहे हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

शेयर बाजार जब ओपन हुआ तो सेंसेक्स और निफ्टी में दबाव देखने को मिला था. लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में तेजी आनी शुरू हुई और दोनों ही एक्सचेंज नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए. सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 100 से ज्यादा अंकों की तेजी साथ 85,052.42 अंकों का नया लाइफ टाइम हाई बना दिया. वैसे सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 90 अंकों की तेजी के साथ 85,016.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 84,860.73 अंकों पर ओपन हुआ था.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी नया रिकॉर्ड बनाता हुआ तो दिखाई दिया, लेकिन अभी तक 26 हजार अंकों के लेवल को पार नहीं कर सका. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 25,978.90 अंकों के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. वैसे सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ 25,962.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज सुबह निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 25,921.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

किन शेयरों में तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर तेजी वाले शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं हिंडाल्को का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. पावरग्रिड का शेयर 1.66 फीसदी और एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.79 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल सनफार्मा आदि शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है.

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो एचयूएल के शेयर में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं एलटीआईएम, एचडीएफसी लाइफ बजाज फाइनेंस और एसबीआई लाइफ के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.