Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

लेबनान धुआं धुआं, हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह… इजराइल ने 24 घंटे में किया 34 साल का सबसे बड़ा हमला

23

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने विध्वंसक जंग छेड़ दी है. इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने 1600 से ज्यादा हमले कर पूरे लेबनान को धुआं धुआं कर दिया. एयर स्ट्राइक में 1200 से ज्यादा हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह किए जाने का दावा किया जा रहा है. 1990 के बाद लेबनान पर ये इजराइल का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है, यानी 34 साल बाद लेबनान पर तबाही की नई आफत टूट पड़ी है.

इस हमले में 492 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. करीब 2000 लोग घायल हैं. हालांकि इजराइली पीएम नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि उनकी लेबनान के लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है. हिजबुल्लाह के ठिकानों को उन्होंने निशाना बनाया है. नागरिकों को हमले से पहले ही हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाने की अपील की थी. इस हमले के बाद अमेरिका समेत अरब देशों के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ती दिख रही है. गाजा के बाद इजराइल के इस नए वॉर जोन पर दुनिया की नजरें टिकी हैं.

कुछ घंटों में ही इजराइल ने एयरबेस पर अटैक का बदला ले लिया और बदला भी ऐसा लिया कि पूरा लेबनान दहल गया. इतना विध्वंसक हमला इजराइल ने लेबनान पर पहले कभी नहीं किया. इस बार इजराइल ने ना सिर्फ रिहायशी इलाकों पर बम गिराए, बल्कि हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड ठिकानों को भी नष्ट कर दिया.

हिजबुल्लाह की मिसाइल लॉन्चिंग साइट बर्बाद

तबाही का दायरा इतना बढ़ गया कि पूरे दक्षिणी लेबनान में चीख पुकार मच गई. हिजबुल्लाह के लड़ाके अंडरग्राउंड ठिकानों को छोड़कर भाग गए, जबकि इससे कुछ घंटे पहले हिजबुल्लाह इजराइल को दहलाने की तैयारी में था, लेकिन मोसाद के इनपुट पर IDF ने हिजबुल्लाह का हमला भी नाकाम कर दिया और उसके रॉकेट और मिसाइल लॉन्चिंग साइट को भी बर्बाद कर दिया.

इससे पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिससे इजराइली एयरबेस पर आग लग गई थी. अब इजराइल ने बदला लिया. अगर इजराइल हमले नहीं करता तो हिजबुल्लाह एक और बड़े हमले की तैयारी में था. मोसाद का इनपुट था कि हिजबुल्लाह 3DR मिसाइल से हमले करने वाला था. 3DR मिसाइल की रेंज 200 किलोमीटर है और 300 किलो विस्फोटक ले जाकर हमला करने में सक्षम है, यानी 21-22 सितंबर की रात को हमले करने के बाद 23 सितंबर की सुबह भी हिजबुल्लाह इजराइल के रिहायशी इलाकों पर हमले करके तबाही मचा देता, अगर वक्त पर इजराइल ने जवाबी कार्रवाई नहीं की होती.

क्या लेबनान बन जाएगा गाजा?

इजराइल ने 23 सितंबर की सुबह हिजबुल्लाह के उन तमाम मिसाइल लॉन्च साइट को नष्ट कर डाला, जहां से वो हमले करने वाला था. इसके अलावा इजराइल का प्लान है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह को कमजोर करके वहां एक डिफेंस लाइन तैयार की जाए. साथ ही लोगों को एक अलग इलाके में बसाया जाए,जिससे वहां हिजबुल्लाह का कंट्रोल पूरी तरह खत्म किया जा सके और उत्तरी बॉर्डर पर यहूदी कॉलोनी को फिर से बसाया जा सके.

हालांकि इजराइल के हमलों में शामिल होने से अमेरिका ने इनकार किया है बल्कि अमेरिका का बयान आया है. अगर इजराइल के हमलों की तीव्रता आगे भी इतनी रहती है, तो मध्य-पूर्व में ऑल आउट युद्ध की संभावना प्रबल है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अंदेशा जताया है कि जिस तरफ ये युद्ध जाता दिख रहा है उससे लग रहा है कि लेबनान गाजा बनने की दिशा की तरफ बढ़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.