Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

जीवाजी क्लब: बड़े लोगों के चुनाव में नियम “बौने”, थीम रोड पर अवैध प्रचार

24

 ग्वालियर। शहर के बड़े क्लब जीवाजी क्लब के चुनाव में बड़े लोगों के प्रचार में नगर निगम के नियम भी बौने पड़ गए हैं। जिस थीम रोड पर नगर निगम की परिषद ने नो विज्ञापन जोन घोषित किया है वहीं जीवाजी क्लब का जोर शोर से प्रचार हो रहा है। नगर निगम की मेहरबानी भी देखिए कि थीम रोड के डिवाइडरों से लेकर फुटपाथ तक बैनर-पोस्टर का ढ़ेर है लेकिन अधिकारियों को दिख नहीं रहा है।

अब यह मेहरबानी है या क्लब के बड़े लोगों का रसूख, अफसर ही बता सकते हैं। प्रत्याशियों ने जयविलास पैलेस के पीछे वाले गेट से लेकर डिवाइडर, अचलेश्वर गोलम्बर, कटोरा ताल तक में कब्जा जमा रखा है। बता दें कि जीवाजी क्लब के चुनाव 29 सितंबर को होने जा रहे हैं जिसमें शहर के संभ्रांत वर्ग के लोग दावेदारी ठोक रहे हैं। इसके साथ ही पार्टियां और लोगों से मिलने-मिलाने का दौर जारी है। हर प्रत्याशी अपने लुभावने वादों से सदस्यों को रिझाया जा रहा है। बड़े-बड़े गिफ्ट भी बांटे जा रहे हैं।

क्लब: जो कभी क्लब नहीं आए वे ठोक रहे दावेदारी

क्लब के चुनाव मे उन लोगों ने भी दावेदारी ठोक दी है जो कभी क्लब ही नहीं आए हैं, इनमें पदों से लेकर कार्यकारिणी तक में जोर आजमाया जा रहा है। क्लब के कुछ सदस्यों में इसको लेकर नाराजगी भी है। वहीं क्लब की बदनामी का सबसे बड़ा कारण वहां का फूड स्तर जिसे इस बार दावेदार सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। चर्चा है कि क्लब की कैंटीन काे अपग्रेड करने का दावा सबसे ज्यादा है, दावेदार इसी घोषणा के आधार पर वोट बटोरना चाह रहे।

नेताओं के पहुंच रहे फोन-हमारे आदमी का ध्यान रखना: क्लब के चुनाव में राजनीति न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है यहां शहर के मंत्रियों का भी प्रभाव है। दो खेमे में चुनाव माने जा रहे हैं जिसमें दोनो ही अपने अपने दावेदारों की पैरवी कर रहे हैं। दावेदारों के लिए सदस्यों के पास फोन भी पहुंच रहे हैं कि हमारे आदमी का ध्यान रखना। इसमें विधायकों से लेकर मंत्री तक शामिल हैं।

हिमेश और अमित गुप्ता ने दिए नोटिस के जवाब

निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े हिमेश दंडोतिया और अमित गुप्ता को दिए गए नोटिस का जवाब आ गया है। जिसमें हिमेश ने लिखा है कि मुझ पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला गया, मैंने स्वेच्छा से नाम वापस लिया है। वहीं अमित गुप्ता का जवाब है कि मैंने हिमेश पर किसी प्रकार कोई दबाव नहीं बनाया और न ही पैसे का लेनदेन किया है। अब निर्वाचन अधिकारी को गुमनाम चिट्ठी देने वाले के जवाब का इंतजार है। यदि वह कुछ साक्ष्य प्रस्तुत करता है, तो कार्रवाई होना तय है।

आज लग सकती है एलिजिबल वोटर की लिस्ट

जीवाजी क्लब के चुनाव में एलिजिबल वोटर की लिस्ट सोमवार को लगाई जा सकती है। इसमें वही लोग वोट डाल सकेंगे, जिनको सदस्य बने तीन माह हो चुके हैं या जिनका कोई ड्यूज बकाया नहीं है। इस क्लब में कुल 2705 सदस्य हैं।

उपायुक्त को पता ही नहीं, इतना प्रचार हो रहा जीवाजी क्लब के प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के लिए यदि थीम रोड पर कटआउट और बैनर लगाए हैं, तो ये नियम विरुद्ध है। टीम कल ही सभी बैनर हटाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.