Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत

32

पुणे पोर्शे कार तो आपको याद ही होगा जहां एक नाबालिग लड़के ने तेज रफ्तार पोर्शे गाड़ी से एक एक लड़के और एक लड़की को उड़ा दिया था. हादसे में दोनों की मौत हो गई थी. आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे जुवेनाइल कोर्ट ले जाया गया जहां उसे कोर्ट ने रोड सेफ्टी पर निबंध लिखने की सजा सुनाकर जमानत दे दी थी. कुछ इसी तरह का मामला अब गुरुग्राम रोड एक्सीडेंट में सामने आया है जहां रॉन्ग साइड से एसयूवी चला रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन कुछ ही देर पर उसे जमानत पर रिहाई मिल गई. हालांकि पुलिस ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी और जांच में गंभीर आरोप सामने आते हैं तो आरोपी चालक को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है.

रविवार सुबह गुरुग्राम में बाइक सवार अक्षत गर्ग और उनके दोस्त प्रद्युम्न हमेशा की तरह अपने रास्ते पर जा रहे थे. उनका फ्रेंड्स ग्रुप हर रविवार को एंबियंस मॉल जाता है जहां पर चाय-नाश्ता करने के बाद डेस्टीनेशन तय होती है कि उन्हें कहां जाना है. बस इसी प्लान के तहत अक्षत और प्रद्युमन रविवार को भी जा रहे थे लेकिन सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से वह टकरा गए. रॉन्ग साइड आ रही एसयूपी और अक्षत की ऐसी भयावह टक्कर हुई कि अक्षत की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

कार चालक को प्रद्युमन ने रोका और स्थानीय लोग भी तब तक इकट्ठा हो गए. आनन-फानन में पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने एक्सयूवी थ्री एक्सओ चलाने वाले कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में होने के बाद भी आरोपी ने अपना ड्राइविंग लायसेंस भी नहीं दिखाया. इसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई और वह फिलहाल पुलिस की चंगुल से बाहर है.

सारे सबूत, फिर भी रिहा

अक्षत के दोस्त प्रद्युम्न का हादसे के वक्त गोप्रो कैमरा भी चालू था. जिसमें हादसे की वीडियो भी रिकॉर्ड हो गई, पुलिस ने उस वीडियो को सबूत के तौर पर इकट्ठा भी किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अक्षत ने जैसे ही अपनी बाइक मोड़ी रॉन्ग साइड आ रही कार से उनकी भीषण टक्कर हो गई. टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कई फीट ऊपर तक बाइक और कार के टुकड़े उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाइक में भी टक्कर के बाद आग लगी हुई दिखाई दे रही है.

कौन-कौन सी धाराओं में केस

आरोपी कुलदीप कुमार दिल्ली के घिटोरनी का रहने वाला है और वह कहीं जा रहा था. जल्दबाजी के चक्कर में उसने कार रॉन्ग साइड ले ली थी. ट्रैफिक नियमों की सरेआम अनदेखी की गई. अगर ऐसा न होता तो आज अक्षत भी हमारे बीच होता. पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ 106 (लापरवाही से मौत का कारण), 281 (तेज गाड़ी चलाना), 324(4) शरारत की वजह से नुकसान, 166 (मोटर एक्सीडेंट के बाद मुआवजा) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या जैसे मामले दर्ज नहीं किए हैं.

क्यों दर्ज नहीं हुआ हत्या का केस

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट कपिल सांखला ने बताया है कि किसी भी मामले में हत्या तब मानी जाती है जबकि मर्डर के केस में हत्या की मंशा हो. एसयूवी चालक कुलदीप और मृतक अक्षत कभी एक-दूसरे से मिले नहीं थे. पुलिस ने बताया है कि फिलहाल आरोपी को जमानत मिल गई है. मामले की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं पर पुख्ता जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.