Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

गाजा में हालात ठीक नहीं, अभी लोगों को निकालना मुश्किल, भारतीयों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान

40

नई दिल्ली। हाल ही में गाजा के एक अस्पताल पर रॉकेट हमले के बाद भारत ने इसपर चिंता जताया है। भारत ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर बागची ने कहा कि वहां (गाजा) पहले तकरीबन चार लोग थे लेकिन अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किल है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर बागची ने कहा कि वहां (गाजा) पहले तकरीबन चार लोग थे, लेकिन अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से निकलना थोड़ा मुश्किल है।

इजरायल से अब तक 1200 लोगों की सुरक्षित वापसी

ऑपरेशन अजय को लेकर अरिंदम बागची ने कहा कि अजय ऑपरेशन के तहत पांच विमान से 1200 लोग वापस लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी विमान भेजने का प्लान है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने इजरायल पर हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है और पूरी दुनिया को आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। फलस्तीन और इजरायल को लेकर अरिंदम बागची ने कहा कि हमने पहले भी बातचीत पर जोर दिया है और अभी भी उसी को दोहरा रहे हैं।

गाजा में अस्पताल पर हमले की वैश्विक निंदा

बता दें कि मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल में एक रॉकेट हमला हुआ था, जिसमें करीब 470 लोगों की मौत हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय समुदायों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने कहा दुख जताते हुए कहा कि इस युद्ध में निर्दोष नागरिकों की जान लेने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.