Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ... Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज... हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक

कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर विवाद के दौरान हुई फायरिंग, यात्री के पीठ में लगी गोली

57

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया, घटना गुरुवार देर रात की है और इस दौरान कट्टे से फायरिंग की गई गोली राहगीर को लग गई है। रात में हुए गोलीकांड से पूरे स्टेशन चौराहा पर सनसनी फैल गई थी, यात्री पीठ पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस बल कटनी स्टेशन के बाहर पहुंच गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार से मिली जानकारी के अनुसार कटनी रेलवे स्टेशन के पास तरुण जाटव ,रितेश और विष्णु ने पुरानी रंजिश को लेकर बेलटघाट निवासी ओम गोस्वामी पर फायर किया था, लेकिन गोली ओम गोस्वामी को नहीं लगी वहां से गुजर रहे राहगीर को लग गई। गोली लगने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अरुण दुबे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया आरोपियों की तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के पास टपरा लगाए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है इसी के कारण यह विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.