Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

प्रोटीन की हैवी डाइट से युवती की तबीयत बिगड़ी, समझाने पर जिम संचालक ने पीटा

42

इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने व्हील पावर जिम के संचालक वैभव शुक्ला के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। शुक्ला मोटापा कम करने आई युवती से अधिक एक्सरसाइज करवाता था। उसने युवती को डाइट का हैवी डोज स्टार्ट करवाया था। इस कारण युवती की तबीयत ही बिगड़ गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रिकांको कालोनी निवासी मयंक राजेश अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। मयंक की बहन वैष्णवी गोपुर चौराहा स्थित व्हील पावर जिम में वर्क आउट करने जाती थी। वैष्णवी मोटापा कम करना चाहती थी। जिम संचालक एवं ट्रेनर वैभव शुक्ला ने वैष्णवी को अलग-अलग तरह की डाइट शुरू करवा दी। उसके हैवी डोज और ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण वैष्णवी की तबीयत बिगड़ गई।

सोमवार को वैष्णवी अपने भाई मयंक के साथ शुक्ला से बातचीत करने आई तो उसने अभद्रता की। मयंक और वैष्णवी से मारपीट पर उतर आया। एसआइ अशरफ अली अंसारी के मुताबिक, शुक्ला के विरुद्ध छह प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.