Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

पहले महिला की पिटाई की, फिर चूहे मारने वाली दवा पिलाई… दहेज के लिए ससुराल वाले बने हैवान

31

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दहेज कम मिलने पर एक महिला को जान से मारने की कोशिश की गई. महिला के पति और ससुराल वालों ने पहले तो कमरा बंद कर उसकी जमकर पिटाई की, फिर जब इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो महिला को चूहा मारने की दवा पिला दी. अपनी बिगड़ती हालत को देख महिला जान बचाकर घर से भाग निकली और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

महिला को दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश करने का पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्तान क्षेत्र का है. महिला की आठ साल पहले सुनील कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी. पीड़ित महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वाले रोजाना उसको ताना दिया करते थे कि शादी में दहेज कम मिला है. इसी कारण से महिला को पति और ससुराल वाले बुरी तरह से पीटा करते थे.

जबरन पिलाई चूहे मारने की दवा

महिला का कहना है कि शादी के आठ साल हो गए हैं, दो बच्चे भी हैं. उसके बाद भी पति, सास, जेठ और जेठानी दहेज के लिए मारपीट करते हैं. महिला का आरोप है कि पति ने दहेज को लेकर उसे कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा है. वहीं, जब महिला ने पति की पिटाई का विरोध किया तो पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि पिटाई के बाद पति, सास, जेठ और जेठानी ने जबरदस्ती पकड़ कर चूहे मारने की दवा पिला दी.

पुलिस ने बचाई महिला का जान

महिला ने बताया कि जेठ ने उसके पैर पकड़े थे और जेठानी से उसके दोनों हाथों को पकड़ लिया था. उसके बाद पति ने चूहे मारने वाली दवा पिलाई थी. बिगड़ती हालत को देख पीड़ित महिला जैसे-तैसे घर से बाहर आई और डायल-112 पर कॉल किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

थाना सीबीगंज पुलिस का कहना है कि एक महिला ने डायल-112 पुलिस को कॉल की थी. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है. महिला की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.